Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

मंत्री विजयवर्गीय बोले- सीएम हो या मंत्री, इंदौर के लिए झगड़ लेता हूं

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। बहुत कुछ दिया है। देश और प्रदेश में मेरी पहचान है तो वह आप लोगों के प्रेम और आशीर्वाद के कारण है। इसलिए इंदौर के लिए मैं किसी से भी झगड़ लेता हूं, चाहे मुख्यमंत्री हो या कोई बड़ा मंत्री। मुझे झगड़ने में कोई तकलीफ नहीं होती है।

विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ की लागत से बनने वाली एक सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी कहते हैं कि इंदौर एक नया दौर है। यहां बड़े मधुर लोग रहते हैं।

हमारा इंदौर हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए मंत्री विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मुझे घर की सिकनेस नहीं होती, लेकिन इंदौर की होती है। 5-6 दिन होते हैं तो लगता है कि इंदौर जाऊं। यहां की हवा, लोगों के प्रेम का अलग आनंद है। यहां लोग काम को भूलते नहीं हैं, मेरे महापौर दौर के काम आज भी यहां लोग याद रखते हैं, यहां के लोग वफादार हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए। हर क्षेत्र में इंदौर हमारा नंबर वन होना चाहिए। अभी सफाई में नंबर वन है। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में इंदौर निरंतर प्रगति के नवीन शिखरों की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में इन नेताओं ने ये कहा

  • मंत्री तुलसीराम सिलावट – टेंपो से लेकर मेट्रो तक का सफर इंदौर से ही शुरू हुआ है।
  • विधायक मधु वर्मा – इस रोड का काफी लंबे समय से इंतजार था। यह 104 फीट की बनेगी। पीडब्ल्यूडी के साथ ही निगम के सहयोग के साथ यह काम हो रहा है।
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव – पूरी रोड बनाना हमारी जिम्मेदारी है, इस रोड को 104 फीट बनाने की घोषणा करते हैं।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img