Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल से अब हज के लिए नहीं मिलेगी सीधी फ्लाइट

साल 2026 की हज यात्रा के लिए भोपाल को एंबार्केशन प्वाइंट (ईपी) की सूची से बाहर कर दिया है। यानी अब राजधानी भोपाल से सऊदी अरब के लिए हज यात्रियों की सीधी उड़ानें नहीं चलेंगी। मध्यप्रदेश राज्य हज समिति ने इस संबंध में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को पत्र भेजकर आपत्ति भी जताई है।

अब प्रदेश के हज यात्रियों को इंदौर या मुंबई से रवाना होना होगा। इस बार कुल 17 एंबार्केशन प्वाइंट तय किए गए हैं। हज-2025 में पूरे मध्यप्रदेश से करीब 8500 हज यात्री रवाना हुए थे, जिनमें भोपाल से लगभग 1200 लोग शामिल थे। इनमें से 320 यात्रियों को डायरेक्ट फ्लाइट भोपाल से मिली थी, जबकि बाकी लोग अपनी सुविधा के अनुसार मुंबई और अन्य एंबार्केशन प्वाइंट से रवाना हुए थे।

70 हजार अधिक खर्च करना पड़ता था भोपाल से हज यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति औसतन 70 हजार रुपए अधिक खर्च करना पड़ता था। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में यात्री भोपाल की बजाय मुंबई या इंदौर से जाने लगे। यही आर्थिक कारण भोपाल से डायरेक्ट हज फ्लाइट बंद होने की एक बड़ी वजह बना।

2010 में शुरू हुई थीं फ्लाइट्स, अब बंद भोपाल से डायरेक्ट सऊदी फ्लाइट्स की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। शुरुआती वर्षों में यहां से करीब 14 उड़ानें रवाना होती थीं। लेकिन धीरे-धीरे संख्या घटती गई और 2025 तक यह घटकर सिर्फ 2 से 3 उड़ानों तक सीमित रह गई। यही प्रमुख कारण रहा कि अब भोपाल को पूरी तरह हटा दिया है।

8500 हाजियों में सिर्फ 1200 ही भोपाल से गए साल 2025 में मध्यप्रदेश से करीब 8500 हज यात्री सऊदी गए थे, जिनमें लगभग 1200 यात्री भोपाल से रवाना हुए थे। लेकिन, इनमें से भी अधिकांश ने इंदौर और मुंबई जैसे अन्य एंबार्केशन प्वाइंट को चुना था। इसकी वजह भोपाल से फ्लाइट पकड़ने पर प्रति हाजी लगभग ₹70,000 का अतिरिक्त खर्च आ रहा था।

मध्यप्रदेश हज कमेटी ने जताई नाराजगी भोपाल को हटाए जाने पर मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी ने केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की है। हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने मंत्रालय को पत्र भेजकर कहा कि भोपाल से फ्लाइट्स बंद करना लाखों हज यात्रियों की सुविधा पर असर डालेगा। पहले से तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुभव और व्यवस्थाओं को अनदेखा किया है।

इन 17 शहरों से हज-2026 में चलेंगी फ्लाइट्स अहमदाबाद, बेंगलुरु, कालीकट, चेन्नई, कोचीन, दिल्ली, गया, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कन्नूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर शामिल हैं।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img