Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

आईएएस नियाज खान बोले- भ्रष्ट भगवा धारी दूषित कर रहे

एमपी कैडर के आईएएस अफसर और उपन्यासकार नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आजकल कई भ्रष्ट लोग भगवा वस्त्र पहनकर अपने अपराधों को छिपा रहे हैं और सनातन धर्म का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गलत है।

खान ने कहा कि सनातन धर्म पवित्र है, इसे भ्रष्ट लोगों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ट्वीट के जरिए कही।

ब्राह्मणों के आईक्यू का सही इस्तेमाल हो

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का आईक्यू (बुद्धिमत्ता) सबसे ऊंचा होता है। इसलिए इस बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल समाज को जोड़ने और अंधविश्वास को खत्म करने में किया जाना चाहिए, न कि लोगों को बांटने में।

खान ने कहा कि वह ब्राह्मण सफल है जिसकी सोच वैज्ञानिक है। उन्होंने यह भी कहा कि वेदों का आधार वैज्ञानिक है, इसलिए ब्राह्मणों की सोच भी वैज्ञानिक होनी चाहिए।

अंधविश्वास पर भी निशाना

खान ने अंधविश्वास पर हमला बोलते हुए कहा कि अंधविश्वास व्यक्ति को कट्टर और असहिष्णु बनाता है।उन्होंने कहा कि विवेकशील (समझदार) व्यक्ति शांत और सहनशील होता है, लेकिन अंधविश्वास घृणा को बढ़ाता है और समाज को नुकसान पहुंचाता है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img