Wednesday, June 17, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में 2 कारों में लगी आग,CCTV में दिखा संदिग्ध

भोपाल में तलैया थाना क्षेत्र के कमला पार्क इलाके में दो सेंट्रो कारों में अचानक आग भड़क उठी। घटना रविवार देर रात ढेरपुरा स्थित संजीवनी क्लिनिक के सामने की है, जहां फरियादी ओसामा अली और उनके भतीजे साईम अली की कारें खड़ी थीं। दोनों ने थाना तलैया में पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने सीसीटीवी की हवाले से कहा कि किसी युवक ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, सीसीटीवी में एक संदिग्ध भी दिखाई दिया है।

जानकारी के अनुसार, ओसामा अली (43) पेशे से जिम ट्रेनर हैं। उन्होंने अपनी सेंट्रो कार को रात करीब 11:50 बजे घर के सामने खड़ा किया था। वहीं, उनके भतीजे साईम अली (35) ने अपनी कार शाम 8 बजे पार्क की थी। दोनों गाड़ियां संजीवनी क्लिनिक के सामने रोड के किनारे खड़ी थीं। इसके अलावा पास ही खड़ी एक अन्य स्कूल मेजिक वाहन भी इस आग की चपेट में आई।

रात 3:15 बजे भड़की आग, 1.70 लाख का नुकसान फरियादियों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में उन्होंने कहा है कि 3 अगस्त की रात करीब 3:15 बजे किसी अज्ञात युवक ने पहले दोनों गाड़ियों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जाग गए और फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ओसामा अली की कार में करीब 80 हजार रुपए और साईम अली की कार में लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरे खंगाले। फुटेज में एक युवक हाथ में कोई सामान लिए गाड़ियों के पास आता हुआ नजर आया है। एक अन्य फुटेज में आग लगाने के बाद वही युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तलैया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की मंशा का पता चल सके।

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img