Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

मां-बेटी को इंस्टाग्राम पर कर रहा था आपत्तिजनक पोस्ट

जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने रूपेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत पुलिस से की है। आरोपी पहले महिला के घर किराए से रहता था और किराया बढ़ाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने रूपेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से महिला को पोस्ट भेजी गई हैं, वह उसी का है या फर्जी

फरियादी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। जबकि आरोप रूपेश सागर जिले का रहने वाला है। वह 2020 में जॉब के लिए जबलपुर आया था और महिला के घर में किराए से कमरा लिया था। 2024 में महिला ने रूपेश से कमरे का किराया बढ़ाकर देने को कहा, तो वह नाराज हो गया और फिर दोनों में जमकर विवाद हुआ। महिला ने रूपेश से कमरा खाली करा लिया, तो उसने भी धमकी देते हुए छोड़ दिया।

एक अकाउंट ब्लॉक किया तो दूसरे से आने लगीं पोस्ट

करीब 6 माह पहले महिला को इंस्टाग्राम पर यादव @ आईडी से वल्गर पोस्ट आने लगीं। महिला ने आईडी ब्लॉक कर दी, कुछ दिन सब ठीक रहा और फिर अचानक दूसरे अकाउंट से पोस्ट आना शुरू हो गईं, जो आपत्तिजनक थीं। इसके बाद महिला ग्वारीघाट थाने पहुंची और रूपेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि किराए को लेकर विवाद के कारण रूपेश ऐसे मैसेज भेज रहा है।

पुलिस का कहना है …

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि

महिला की शिकायत पर रूपेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी महिला और उसकी बेटी को सोशल मीडिया में वायरल करते हुए अश्लील कमेंट लिख रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img