Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

बाइकों पर तिरंगा लेकर निकली पुलिस

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस से पहले “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत सोमवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए।

रैली की शुरुआत पुलिस कमिश्नर ऑफिस, पलासिया से हुई, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट का फीता काटकर और तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली इंद्रप्रस्थ चौराहा, रीगल चौराहा होते हुए राजबाड़ा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक पर तिरंगा लेकर देशप्रेम के नारे लगाए और नागरिकों को संदेश दिया कि हर घर पर राष्ट्रध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराएं और स्वच्छता का संकल्प लेकर राष्ट्रीय पर्व को मनाएं।

रैली में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और कई थाना प्रभारी शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान न सिर्फ देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित करता है। यह अभियान 11 से 15 तक अगस्त चलेगा।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img