Friday, November 20, 2026
20.7 C
Bhopal

ट्रांसपोर्ट कारोबारी से 24.50 लाख की धोखाधड़ी

ग्वालियर में ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और न्यू महावीर ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक सुनील माहेश्वरी के साथ उनके ही मुनीम ने करीब 24.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मुनीम दरिया सिंह सोमरा के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, दरिया सिंह सोमरा पिछले 15 सालों से कंपनी में काम कर रहा था और ट्रकों का भाड़ा वसूलने का जिम्मा उसी के पास था। पिछले तीन महीनों से वह भाड़े की रकम फर्म के खाते में जमा न करके अपने पास रख रहा था। मामला तब खुला जब कारोबारी को संदेह हुआ और उन्होंने रिकॉर्ड खंगाले। इसमें पता चला कि कई व्यापारियों से वसूले गए करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं हुए।

व्यापारी को फोन लगाया तब पता चला भाड़ा मुनीम ले गया

न्यू महावीर ट्रांसपोर्ट से 3 मई को नीरज डेंगरे ने 107 बोरी लोंग मुंबई से ग्वालियर भेजी थी, जिसका 33,600 रुपए भाड़ा 9 जून तक कंपनी के अकाउंट में जमा नहीं हुआ। ऐसे में जब ट्रांसपोर्टर ने कारोबारी डेंगरे को फोन लगाकर भाड़े के रुपए मांगे, तो उसने बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा 15 मई को ही नकद में रुपए ले जा चुका है। इस कांड का पता लगने पर कारोबारी ने अपने तमाम देनदारों से बातचीत की और कागजात खंगाले। जिसमें स्पष्ट हुआ कि सोमरा ने कई व्यापारियों से लिए भाड़े के करीब 24.50 लाख रुपए फर्म में जमा नहीं कराए हैं।

पहले कहा दे दूंगा, बाद में धमकाने लगा

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि मुनीम दरिया सिंह सोमरा से जब भाड़े के रुपयों के बारे में पूछा गया, तो उसने 10 दिन में रुपए जमा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन 18 जून के बाद सोमरा ने ट्रांसपोर्ट पर आना ही बंद कर दिया। जब उससे फोन पर बात की, तो उसने गालीगलौज करते हुए रुपए वापस देने से इंकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि जो रुपए थे, वे खर्च हो गए हैं।

पुलिस का कहना

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि

शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img