Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

लापता साजिद का शव बड़े तालाब में मिला

भोपाल के भदभदा पुल के नीचे बड़े तालाब से रातीबड़ पुलिस ने लापता युवक की लाश बरामद की है। मृतक रविवार की रात को घर से कॉल पर मंगेतर से बात करता हुआ निकला था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटा। लगातार कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना ईंटखेड़ी में की थी। मामले में रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

साजिद अंसारी पुत्र रफीक अंसारी (30) आदर्श नगर लांबाखेड़ा में रहता था। मृतक के जीजा शफीक ने बताया कि साजिद कारपेंटरी का काम करता था। उसकी इंगेजमेंट 15 दिन पहले हो चुकी थी। अगले साल उसकी शादी होना थी। रविवार को मंगेतर से फोन पर बात करता हुआ घर से निकला था।

इसके बाद वह नहीं लौटा, काफी तलाशने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो ईंटखेड़ी थाने में शिकायत की। रातीबड़ पुलिस ने बुधवार तड़के साजिद का शव तालाब में मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उसकी बॉडी की शिनाख्त की।

लव मैरिज कर रहा था साजिद

साजिद ने जिस लड़की से एंगेजमेंट की उससे लंबे समय से रिलेशन में था। दोनों के बीच प्रतिदिन घंटों फोन पर बातचीत होती थी। हालांकि उसने अन्य किसी परेशानी का जिक्र कभी घर पर नहीं किया। साजिद चार बहनों में सबसे छोटा था। वहीं पुलिस ने पीएम के बाद बुधवार की दोपहर बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img