Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस वजह से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी।

घटना दोपहर 3.30 बजे शहर के जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एक फैक्ट्री की है, जहां केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा और गैस फैलने लगी। जिससे हड़कंप मच गया।

एसडीएम मौके पर पहुंचे, एक घंटे में काबू पाया मामले की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इधर, एसडीईआरएफ, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री से बाहर तक गैस का रिसाव हो रहा था। इस पर कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूटल किया गया। इस पूरी प्रोसेस में एक घंटा लग गया।

अचानक लोगों को सांस लेने में परेशानी गैस की वजह से फैक्ट्री समेत आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू आने लगे। वहीं, सांस लेने में परेशानी होने लगी। एसडीएम श्रीवास्तव समेत अन्य सभी लोग मुंह पर मास्क पहनकर ही रहे।

दमकल गाड़ियों के पानी डालने से फैली गैस जानकारी के अनुसार, केमिकल स्टोर में पानी भरने की वजह से क्लोरीन गैस फैल गई। हालांकि, मात्रा ज्यादा नहीं थी, लेकिन आग लगने की आशंका को देखते हुए नगर निगम की दमकलों गाड़ियों ने पानी डाल दिया। इस वजह से गैस और फैल गई।

कलेक्टर ने 2 दिन में मांगी रिसाव की रिपोर्ट

क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की संयुक्त टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img