Thursday, November 19, 2026
14.1 C
Bhopal

20 करोड़ रुपए की संपत्ति पर टैक्स चोरी के केस में ईडी की कार्रवाई

ईडी ने मंगलवार को गुटका कारोबारी किशोर वाधवानी, भाई नीतेश वाधवानी, पत्नी पूनम वाधवानी और उनकी संस्था दबंग दुनिया पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति कुर्क की। कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 11.33 करोड़ है। बाजार मूल्य वर्तमान में 20 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी और धोखाधड़ी के केस में की गई। वाधवानी और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज है। जीएसटी इंटेलिजेंस विंग (डीजीजीआई) ने 2021 और 2022 में भी कार्रवाई की थी।

वाधवानी पर तुकोगंज थाने में भी एफआईआर दर्ज है इंदौर के तुकोगंज थाने में भी धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है। मुख्य आरोपी किशोर व नीतेश वाधवानी हैं। एलोरा टोबैको पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने 2020 में कार्रवाई की थी। जांच में 2000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। बाद में फैक्ट्री पर छापा मारा गया। वाधवानी व अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई। मामला अब कोर्ट में है। सुनवाई जारी है। हाई कोर्ट ने हाल ही में टैक्स वसूली पर स्टे दिया है।

Hot this week

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

Topics

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img