Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी सास और ससुर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया

पिपरिया पुलिस ने लगभग पांच महीने से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर 3,000 रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

यह मामला 12 मार्च का है, जब भोपाल की रहने वाली शशि कुमरे ने पिपरिया बस स्टैंड पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शशि अपने पति नीरज नवरेती, ससुर अजय नवरेती, सास ज्योति नवरेती और ननदों से दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान थी। गंभीर हालत में शशि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 14 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के बयानों और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पहले ही आरोपी पति नीरज नवरेती और ननद स्वेती नवरेती को गिरफ्तार किया जा चुका था, वहीं ससुर अजय नवरेती और सास ज्योति नवरेती गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img