Sunday, April 26, 2026
41.1 C
Bhopal

एनिमल लवर्स ने भोपाल में किया प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को हटाने और पाउंड में भेजने के आदेश के विरोध में गुरुवार को शाहपुरा पार्क में बड़ी संख्या में एनिमल लवर्स एकजुट हुए। हाथों में पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सामुदायिक श्वानों के लिए मानवीय, वैज्ञानिक व टिकाऊ समाधान की मांग दोहराई।

पीपल्स फॉर एनिमल भोपाल की अध्यक्ष स्वाति गौरव ने कहा, “हम सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का विरोध करते हैं। जब तक कोई ठोस रिहैबिलिटेशन प्लान नहीं बनता, तब तक मौजूदा आदेशों को बदलना उचित नहीं है। मौजूदा कानून स्पष्ट कहता है कि डॉग पॉपुलेशन कंट्रोल का तरीका केवल स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन है, न कि सामूहिक हटाना।

एनिमल वेलफेयर के लिए ‘ड्रैकोनियन लॉ

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि अयान अली सिद्दीकी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश एक “ड्रैकोनियन लॉ” जैसा है, जो न तो व्यावहारिक है और न ही मानवीय। उन्होंने हबीबगंज रेलवे कॉलोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले 14 सालों की जागरूकता और प्रयासों से वहां के सभी कुत्ते स्टरलाइज हो चुके हैं, उन्हें नियमित भोजन मिलता है और कुछ कुत्तों को विदेशों में भी अडॉप्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट की समस्या का समाधान बच्चों और समाज में ह्यूमन-एनिमल सह-अस्तित्व की शिक्षा से ही संभव है।

एनिमल लवर संजय देवस्कर ने बताया कि उन्होंने वर्षों से दो कैंपस डॉग्स की देखभाल की, वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन कराया, लेकिन सोसाइटी के दबाव और विरोध के कारण उन्हें शेल्टर में भेजना पड़ा। उन्होंने शेल्टर की खराब स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीमार कुत्तों के बीच स्वस्थ कुत्तों को रखना क्रूरता है।

“जस्टिस फॉर वोकललेस”

प्रदर्शनकारियों ने ‘एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम, 2023’ और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960’ के तहत कुत्तों की सुरक्षा, नसबंदी और टीकाकरण में सरकार की जिम्मेदारी तय करने, उनके खाने के लिए जगह तय करने और पशु देखभाल करने वालों को उचित मंच देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने तख्तियां भी उठाई, जिन पर लिखा था: “मैं भारतीय हूं पर आज़ाद नहीं”, “पशुओं की सुरक्षा ही सच्ची मानवता है”, “जस्टिस फॉर वोकललेस”, “जीवों की रक्षा ही धर्म है” और “उसका वध पाप है।”

Hot this week

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ाया, 5 गिरफ्तार

​भोपाल देहात पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

Topics

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img