Monday, April 27, 2026
33.1 C
Bhopal

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में खूंखार आवारा डॉग्स को पकड़कर शेल्टर होम में रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन भोपाल में अब तक ऐसा कोई शेल्टर होम नहीं

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश में खूंखार आवारा डॉग्स को पकड़कर शेल्टर होम में रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन भोपाल में अब तक ऐसा कोई शेल्टर होम नहीं है। लिहाजा इस स्थिति में निगम प्रशासन आवारा डॉग्स को पकड़कर शेल्टर होम में रखने में असमर्थ नजर आ रहा है। हालांकि, अधिकारी कह रहे हैं कि शेल्टर होम बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि पिछले साल बनी शेल्टर होम बनाने की फाइल निगम कार्यालय से गायब है।
सूत्रों की मानें तो पिछले साल ही शेल्टर होम बनाने की एक योजना बनाई गई थी, फाइल भी बनाई गई, लेकिन फंड की वजह से योजना पर अमल नहीं हुआ। चूंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हुए हैं ऐसे में निगम की वेटरनरी शाखा में हड़कंप मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद इस योजना की फाइल ढूंढी जा रही है, पिछले कुछ दिन से कर्मचारी फाइल को ढूंढ रहे, लेकिन अब तक फाइल किसी को नहीं मिली।
छह साल पहले शाहजहांनाबाद में देखी गई थी जमीन

जानकारी के अनुसार जब यह योजना बनाई गई थी, तब एसके श्रीवास्तव वेटरनरी शाखा में ऑफिसर थे। उनके रिटायर होने के बाद यह जानकारी किसी के पास नहीं है कि फाइल कहां रखी है। हालांकि, छह साल पहले भी शहर में शेल्टर होम बनाने की योजना बनी थी और शाहजहांनाबाद में जमीन भी देखी गई थी, लेकिन वह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।
उनका तर्क था कि आठ हफ्तों में तीन लाख कुत्तों को शेल्टर भेजना अव्यवहारिक है इससे रेबीज नियंत्रण व पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ सकता है। पशुप्रेमी अविनाश शिनाये ने कहा कि यह कदम इंसान और जानवर के लिए नुकसानदायक होगा।
स्वाति और अभिषेक ने भी कुत्तों को मोहल्ले का हिस्सा बताते हुए उन्हें हटाने का विरोध किया। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए कहा है कि यह एक ‘सुओ मोटू’ केस पर आधारित है, जिसमें किसी ने शिकायत भी नहीं की थी।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img