Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Bhopal

50 लाख रुपए के लिए खुद को मरा बताया

बीकानेर में 50 लाख रुपए के क्लेम के लिए नर्सिंगकर्मी ने खुद को मरा हुआ बता दिया। पैसा लेने के लिए उसने श्मशान घाट से अंतिम संस्कार की रसीद बनवा ली। जब बैंक ने पड़ताल की तो युवक जिंदा निकला। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने का है।

पुलिस ने आरोपी मांगीलाल ज्याणी (29) निवासी 19 जीडी थाना घड़साना (श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार किया है। युवक मेल नर्स है और होम केयर का काम करता था। युवक ने डॉक्यूमेंट भी फर्जी तैयार किए थे। इसके लिए वह करणी नगर में जिस किराए के मकान में रहता था, उसी को अपना बताकर वहां के पते पर डॉक्यूमेंट तैयार करवा लिए थे।

अब जानिए क्या है पूरा मामला…

50 लाख का टर्म इंश्योरेंस करवाया था एसआई देवेंद्र सोनी ने बताया कि 22 अगस्त 2024 को बंधन लाइफ इंश्योरेंस के लीगल ऑफिसर सौरभ कुमार की ओर से जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। उन्होंने बताया कि मांगीलाल श्रीगंगानगर का रहने वाला है। मांगीलाल ने 9 अगस्त 2023 को 50 लाख रुपए का टर्म लाइन रिस्क इंश्योरेंस प्लान लिया था।

इसकी महीने की किश्त 1221 रुपए थी। दो किश्त जमा होने के बाद 14 अक्टूबर 2023 को बताया ​गया कि मांगीलाल की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। इसके बाद मांगीलाल के दोस्त (जिसे पवन बताया गया था) की ओर से इंश्योरेंस के पैसे के लिए क्लेम किया गया।

इंश्योरेंस करवाने से पहले बैंक अकाउंट भी खुलवाया पुलिस जांच में पता चला कि मांगीलाल के इस पूरे फर्जीवाड़े में उसका एक दोस्त शाहरुख उर्फ सन्नी भी शामिल है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। क्लेम उठाने के लिए मांगीलाल ने पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में पवन के नाम से फर्जी खाता खुलावाया।

फर्जी आधार, पेन और जन आधार कार्ड बनवाए इंश्योरेंस में भी नॉमिनी पवन को बताया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मांगीलाल ने अपने दोस्त को ही पवन बताकर फर्जी डॉक्यूमेंट बनाए थे। इतना ही नहीं श्रीगंगानगर के रहने वाले पवन ने अपने आप को बीकानेर के करणी नगर का निवासी बताकर फर्जी आधार, पैन कार्ड और जन आधार कार्ड तैयार करवाया।

बीकानेर निगम से बनवाया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जब बैंक की ओर से मांगीलाल की मौत को लेकर डॉक्यूमेंट मांगे गए तो फर्जी डेथ सर्टिफिकेट कंपनी को पेश किया गया। इतना ही नहीं मांगीलाल के दोस्त ने कंप्यूटर से करनीसर मुक्ति धाम के नाम से अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद तैयार की। इसी के आधार पर बीकानेर नगर निगम से फर्जी डेथ सर्टिफिकेट तैयार किया।

बैंक ने जांच की तो जिंदा निकला मांगीलाल जब बैंक की ओर से इसकी पड़ताल की गई तो गड़बड़ी मिली। उसके घर और बाकी जगह पर जब पता किया तो काेई नहीं मिला। मांगीलाल की मौत कैसे हुई। यहां लोगों से पता चला कि मांगीलाल जिंदा है। इस पर उसके जिंदा होने के सबूत शामिल कर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद मांगीलाल को गिरफ्तार किया गया।

Hot this week

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

विधानसभा में गूँजेगा विकास का रोडमैप, CM ने दी देवड़ा को बधाई

​भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए आज का...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

पढ़ाई की खातिर मौत से सामना: 400 KV के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी विवाहिता

​इंदौर (बौरसी): शिक्षा की अलख जब जुनून बन जाए,...

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, रिश्तेदार पर केस दर्ज

​इंदौर | शहर के आजाद नगर इलाके में रिश्तों...

Topics

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img