Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में कॉलोनी का गेट तोड़ने पहुंची निगम टीम, विरोध

भोपाल के त्रिलंगा स्थित फॉरच्यून प्राइड सिटी कॉलोनी में बुधवार को कई लोग विरोध में सड़क पर उतर गए। यहां नगर निगम की टीम कॉलोनी का मुख्य गेट तोड़ने पहुंची थी। लोगों का कहना था कि बिना नोटिस और समय दिए कार्रवाई की जा रही है, जो गलत है।

त्रिलंगा ई-8 में फॉरच्यून प्राइड सिटी है। कवर्ड कैम्पस की इस कॉलोनी में 50 से अधिक घर है। मुख्य रास्ते पर गेट बना है। इसे अवैध बताते हुए बुधवार दोपहर 12 बजे निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। इसी दौरान कई महिला-पुरुष विरोध में उतर गए।

कार्रवाई से पहले नोटिस भी नहीं दिया करीब दो घंटे से कॉलोनी के लोग विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि गेट तोड़ने से पहले न तो नोटिस मिला और न ही समय दिया गया। मंगलवार को निगम की टीम जरूर आई थी। कहा था कि बुधवार को कार्रवाई करेंगे। हम समय चाहते हैं। ताकि, मामले का उचित निराकरण हो सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img