Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

आयुष्मान कार्ड वालों से सर्जरी के नाम पर मांगे पैसे

इंदौर के नजदीक कनाड़िया स्थित फिनिक्स हॉस्पिटल में मरीजों से आयुष्मान योजना में सर्जरी के नाम पर रुपए मांगे गए। इस मामले की शिकायत कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने कलेक्टर से की। एडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची तो गड़बड़ियां सामने आईं।

एक मरीज ने कलेक्टर से की गई अपनी शिकायत में बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उससे 45 से 50 हजार रुपए का सर्जरी का खर्च बताया। सर्जरी के एक दिन पहले 25 हजार रुपए मांगे। हमारे विरोध करने के बाद 16 हजार रुपए में माने। कहा कि इतने तो लगेंगे ही। मरीज को भर्ती कराने वाले डॉक्टर का कमीशन है।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने ऑडियो सबूत भी प्रशासन को सौंपे। शिकायत मिलने पर एडीएम ने सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को जांच के निर्देश दिए। डॉ. हासानी ने बताया कि अस्पताल में जांच करने के दौरान 20 से ज्यादा मरीज भर्ती थे, लेकिन अस्पताल में एक भी रजिस्टर्ड डॉक्टर मौजूद नहीं था।

केवल एक होम्योपैथिक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ था। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अवैध निर्माण पाया गया। यहां फायर सेफ्टी सिस्टम तक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने अस्पताल संचालक डॉ. हरिकरण बिरला को नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में अस्पताल संचालक डॉ. गर्वित अरोरा ने कहा हम पर लगे आरोप निराधार हैं। हम इसके सारे सबूत प्रशासनिक अफसरों को सौंप रहे हैं।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img