Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं। 8 साल का बेटा घर में सो रहा था।

वारदात मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई, जहां खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बिजनेस पार्टनर से पिछले कुछ समय से विवाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था।

घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार किए घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला।

कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रहे

कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आरोपी बिजनेस पार्टनर फरार है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

दोस्त ने कहा- गले-पेट पर चाकू के 10-12 घाव चिराग के दोस्त दीपक जैन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हमें फोन पर जानकारी मिली। जब पहुंचे तो चिराग खून से लथपथ थे। उनके गले और पेट पर 10-12 चाकू के निशान थे। पता चला कि बिजनेस पार्टनर विवेक घर में घुसकर हमला कर फरार हो गया।

दीपक के मुताबिक, दोनों पहले साथ काम करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। इसी रंजिश की वजह से यह घटना हुई है। विवेक इतनी बड़ी वारदात कर सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा था।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img