Friday, August 14, 2026
26.1 C
Bhopal

MP – की फटाफट बड़ी खबरें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान महाकाल से महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशी के लिए प्रार्थना की। शिंदे ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन से एक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भी आशीर्वाद की कामना की।
देश के कई शहरों में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला है। तीन अलग-अलग राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए खौफनाक वीडियो रूह कंपा देने वाले हैं। एमपी के खरगोन जिले में श्वानों का आतंक बढ़ गया है। 10 श्वानों के झुंड ने एक 10 वर्षीय बालिका के ऊपर हमला बोल दिया। वहीं नगर परिषद अभी तक भी नींद में सोई हुई है।
शिवपुरी में एक चौंकाने वाली घटना में, एक सेवानिवृत्त डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव को उनकी पत्नी और बेटों ने पीटा और उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। पीड़ित ने एफआईआर नहीं कराई है, लेकिन थाने में आवेदन देकर मोबाइल और एटीएम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में खाना बनाने में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। एक दिन पहले आदिवासी हॉस्टल के खाने में मेंढक देखने को मिला था और अब दाल में झिल्ली मिलने से हड़कंप मच गया है। ऐसा होने के परिजनों ने जमकर बवाल काटा है। उनका कहना है कि इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा।
डिंडौरी में लगातार बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। अमरपुर और मंडला मार्ग बंद हो गए हैं। खरमेर नदी में बाढ़ से पुल में पानी आ गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद है। लोग पुल के दोनों ओर खड़े होकर बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। नर्मदा नदी में बाढ़ आने से घाटों के किनारे स्थित मंदिर भी पानी में डूबे हुए हैं।
बुरहानपुर में खराब सड़क की वजह से गणेश जी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे लालबाग रोड पर हुआ। प्रतिमा खंडवा जिले के नाई आवार इलाके ले जाई जा रही थी। सड़क पर बने गड्ढों के कारण प्रतिमा का संतुलन बिगड़ गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img