Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल के युवक ने जल्द शादी का झांसा देकर कई बार पीड़िता के साथ रेप किया

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में रहने वाली युवती की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले युवक से हो गई। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। आरोपी ने जल्द शादी का झांसा देकर कई बार पीड़िता के साथ रेप किया। जब लड़की ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया।

गुपचुप तरीके से पीड़िता के मोहल्ले से मकान भी खाली कर चला गया। बुधवार की रात को थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता गोविंदपुरा इलाके की एक बस्ती में रहती है। उसके मोहल्ले में ही रोहित दांगी नाम का युवक किराए के मकान में रहता था। एक ही इलाके में रहने के कारण पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई बाद में प्रेम-प्रसंग हो गया।

जनवरी 2025 में एक दिन रोहित ने युवती को अपने किराए के कमरे पर बुलाया। यहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया

युवती गर्भवती हो गई तो रोहित ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती जब भी शादी की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। पिछले दिनों युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया और किराए का मकान खाली कर भाग निकला।

भोपाल में प्राइवेट नौकरी करता था आरोपी

युवती ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती तौर पर पता चला है कि रोहित रायसेन जिले का रहने वाला है। वह यहां पर प्राइवेट नौकरी करता था।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img