Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला, फिर लाखों के गहने लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लुटेरी दुल्हन ने ऐसा खतरनाक खेल खेला कि दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है. शादी की शहनाइयां अभी शांत भी (Kanpur Crime) नहीं हुई थीं कि एक दुल्हन ने अपना असली रूप दिखा दिया. शादी के महज तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को पहले तो नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे घायल कर दिया. उसके बाद घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर वह रफूचक्कर हो गई.

शादी के तीसरे दिन दुल्हन गहने लेकर फरार

दिल दहलादेने वाला ये मामला बिल्हौर इलाके का है. यहां रहने वाले रमन गुप्ता की शादी नहीं हो रही थी. परेशान परिवार ने बिचौलियों को 1.10 लाख रुपये देकर आजमगढ़ की सोनल से उसकी शादी कराई थी. 27 अगस्त को धूमधाम से दोनों क शादी हुई थी, लेकिन 30 अगस्त की रात दुल्हन ने अपना असली रंग दिखा दिया. उसने दूल्हे को बेहोश करने के बाद न केवल लाखों की लूट को अंजाम दिया, बल्कि उस पर जानलेवा हमला भी किया.

दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

अगली सुबह जब परिवार ने दूल्हे को कमरे में बेहोश देखा और दुल्हन सोनल को गायब पाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दूल्हे को बेहोशी की हालत में ही तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश आने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई. पीड़ित परिवार ने अब लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. थाना बिल्हौर इंसपेक्टर ने NDTV से फोन पर बातचीत में कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लुटेरी दुल्हन और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img