Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में एक युवक ने युवती से बैड टच के आरोप के बाद सुसाइड कर लिया

भोपाल में एक युवक ने युवती से बैड टच के आरोप के बाद सुसाइड कर लिया। युवक का उसकी मां से विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी।

घटना अशोका गार्डन इलाके में गुरुवार रात की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने आई। यहां कुछ घंटे बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। युवक के भाई ने कहा कि वह महिला के झूठे आरोपों से घबरा गया था।

पत्नी को अपशब्द कहने पर महिला को पीटा था निखिल अग्रवाल (21) ऑटो चालक था। एक साल पहले अक्टूबर महीने में उसने एक युवती से लव मैरिज की थी। इसके बाद से ही अशोका गार्डन इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसके भाई यश अग्रवाल ने बताया कि निखिल का इसी बिल्डिंग में रहने वाली अन्य किराएदार महिला से विवाद हो गया था।

महिला दूसरे किराएदार से विवाद कर रही थी। इस दौरान उसने निखिल की पत्नी से भी बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर महिला ने अपशब्द कहे। जिसके बाद निखिल ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला थाने पहुंची।

थाने से लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद थाने से लौटने के बाद महिला ने उसे बात करने के लिए अपने कमरे में बुलाया। यहां महिला और उसके पति से बात करने के बाद निखिल अपने कमरे में लौटा। उसने फांसी लगा ली। शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया निखिल ने सुसाइड से पहले अपने मकान मालिक से फोन पर बात की थी। उनसे बताया कि महिला उस पर अनर्गल आरोप लगा रही थी। उसने महिला और उसके पति के साथ मारपीट जरूर की है। लेकिन गलत तरीके से बेटी को छुआ नहीं है। मकान मालिक उसे समझा रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद निखिल ने सुसाइड कर लिया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img