Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

बाइक सवारों ने कर्मचारी से छीना मोबाइल

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले बैग पर झपट्‌टा मारा। इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हाे गए। पुलिस ने मामले में संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक मोहित पुत्र राजेश चौहान निवासी लोकमान्य नगर की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों पर लूट का प्रकरण दर्ज किया है। मोहित निजी कंपनी में काम करता है। रात में करीब 10:30 बजे वह किसी काम से दशहरा मैदान से गीता भवन की तरफ जा रहा था।

इस दौरान बाइक सवार दो लड़के आए। उन्होंने पहले मोहित के बैग पर झपट्‌टा मारा। शोर मचाने पर बदमाश रुके और फिर मोहित के हाथ में रखे मोबाइल पर झपट्‌टा मारा। बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और महुना की तरफ भाग गए। मोहित ने अन्य लोगों के साथ आरोपियों के पीछे गाड़ी भी दौड़ाई पर पकड़ नहीं पाए। पुलिस ने मोहित द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर रात में ही आरोपियों की पहचान कर ली और संदिग्धों को पकड़ लिया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img