Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

दो फ्लैट में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्वालियर के विश्वविद्यालय स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के दो फ्लैट के ताले चटकाकर चोर गहने-नकदी सहित 7 से 8 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना के समय मकान मालिक शहर से बाहर थे। गुरुवार रात को लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ है।

घर में लगे CCTV में दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट में रहने वाली निवेदिता बनर्जी पत्नी प्रदीप कुमार बनर्जी शिक्षिका है। निवेदिता के पति पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड है। 30 अगस्त को वह अपनी ननद शिप्रा से मिलने के लिए मुंबई गई थी और फ्लैट में ताला डाल गई थी। सूना फ्लैट देखकर चोरों ने ताले चटकाए और उनके फ्लैट से नकदी के साथ ही तीन अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, पांच चांदी के सिक्के, शिव-दुर्गा की मूर्ति चोरी कर ले गए। मामले का पता उस समय चला जब वह गुरुवार को वापस लौटीं। जब उन्होंने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी के फ्लैट के भी चटकाए ताले

अभी विश्वविद्यालय थाना पुलिस निवेदिता के फ्लैट पर जांच कर रही थी कि तभी पता लगा कि उनके पास ही रहने वाले नितिन श्रीवास्तव के फ्लैट में चोरी हुई है। वह भी किसी काम से परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। उनका फ्लैट भी सूना था। बीते रोज वह भी लौटकर आए तो देखा कि घर में चोरी की वारदात हुई है।

पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव के घर में भी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि चोर सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए हैं। जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है।

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड चोरों के चेहरे

मल्टी में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो दो संदेही चोरों के चेहरे CCTV कैमरे में कैद हो गए हैं। वह फ्लैट में आते और जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने यह फुटेज निगरानी में ले लिए हैं। फुटेज के आधार पर पड़ताल की जा रही है।

मामले में विश्वविद्यालय थाना टीआई रविन्द्र कुमार का कहना है कि चोरी की वारदात पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img