| 1. मध्य प्रदेश सरकार के 31 मंत्रियों में से 12 ने खुद पर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात मानी है, इनमें से 3 पर हत्या के प्रयास, भड़काऊ बयान, महिलाओं की मर्यादा भंग करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले भी शामिल हैं। बाकी 9 मंत्रियों पर मामूली धाराओं में मामले दर्ज हैं। यह जानकारी एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) द्वारा जारी रिपोर्ट में सामने आई है। _________________________________ •विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल में 5 एफआईआर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 6 गंभीर आईपीसी धाराएं और 14 अन्य धाराएं शामिल हैं। •शाजापुर के शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 1 गंभीर आईपीसी धारा और 3 अन्य धाराएं शामिल हैं। •दिलीप जायसवाल अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उनपर एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में आईपीसी की 5 गंभीर धाराएं और 2 अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। •नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा सीट से विधायक उदय प्रताप सिंह पर एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। •आलीराजपुर से भाजपा विधायक नागर सिंह चौहान पर एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर या अन्य आईपीसी धारा शामिल नहीं है। •लखन पटेल पर अश्लीलता से जुड़ा केस दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक लखन सिंह पटेल पर आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा नहीं है। यह मामला एफआईआर नंबर 67/2019, थाना कोतवाली दमोह में दर्ज हुआ •ऊर्जा मंत्री तोमर पर लोगों को भड़काने का केस ग्वालियर सीट से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर पर दो आपराधिक मामले लंबित हैं। दोनों मामले गंभीर धाराओं में दर्ज नहीं है। •तुलसी सिलावट पर इंदौर में एफआईआर इंदौर की सांवेर सीट से विधायक तुलसीराम सिलावट पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। •नारायण सिंह पंवार पर बलवा का केस राजगढ़ के ब्यावरा से विधायक नारायण सिंह पंवार पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। •मंत्री अहिरवार के खिलाफ जुआ खेलने का केस छतरपुर के चंदला से विधायक दिलीप अहिरवार पर कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा नहीं है। •टेटवाल पर रास्ता रोकने का केस राजगढ़ जिले के सारंगपुर से विधायक गोतम टेटवाल पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। •मंत्री राजपूत के खिलाफ 188 के दो केस सागर जिले की सुरखी से विधायक गोविंद सिंह राजपूत पर 2 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। |
| 2. इंदौर। राजेंद्रनगर में रहने वाले चौकीदार शिवचरण चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिवचरण से यार्ड मैनेजर विनय पूछताछ कर रहा था। उस पर बेटरी चौरी का आरोप लगाया गया था। स्वजन ने पिटाई और धमकाने का आरोप लगाया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित अंतिम चौराहा की है। |
| 3. सिंगरौली जिले के धिरौली में अदाणी पावर लिमिटेड कंपनी कोयला खदान का संचालन करेगी। कंपनी को खदान संचालन की स्वीकृति मिल गई है। धिरौली खदान की पीक उत्पादन क्षमता 6.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है। |
| 4. उज्जैन। महिदपुर में शुक्रवार को परंपरागत रूप से गणेशजी की सवारी निकाली गई। सवारी में लव जिहाद को लेकर झांकी बनाई गई थी। इसे लेकर बवाल हो गया। जैसे ही सवारी मोती मस्जिद के सामने से गुजरी वहां खड़े कुछ लोगों ने सवारी पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इससे तनाव की स्थिति बन आई। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटा दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है। पुलिस ने एहतियातन बल तैनात किया है।महिदपुर में शुक्रवार को गणेशजी |
| 5. खंडवा। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।गणपति विसर्जन के लिए जा रहे लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे श्रद्धालु वाहन पलटने से हादसे का शिकार हो गए।बाइक को बचाने में लोडिंग वाहन पलट गया।जिसमें 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। |
| 6. इंदौर। एमवाय अस्पताल में चूहे द्वारा कुतरने की लापरवाही प्रशासन कितने भी छुपाने की कोशिश कर लें, लेकिन यह सामने आ रही है। गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी घटना के संबंध में निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ राज्य स्तरीय जांच समिति के सदस्य भी थे। आयुक्त और समिति के सदस्य पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड के अंदर जांच कर रहे थे, तभी गेट के बाहर चूहा आ गया। चूहा देख पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाली एजाइल कंपनी के आठ से 10 कर्मचारी घबरा गए और उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाते हुए नजर आए। |
| 7. एमपी में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। श्योपुर जिले की वीरपुर तहसील का दीमरछा गांव शुक्रवार को चंबल और कूनो नदी की लहरों से घिर गया। इसके बाद प्रशासन को एक गर्भवती महिला समेत 15 ग्रामीणें का रेस्क्यू करना पड़ा। दो घंटे के ऑपरेशन में सभी ग्रामीण रेस्क्यू किए जा सके। गर्भवती महिला को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है। |




