Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी,मर्डर के बाद शव को बोरे में लपेटकर कुएं में फेंक दिया

अनूपपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव को बोरे-कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया। मृतक का नाम भैयालाल रजक है।

पुलिस ने इस मामले में भैयालाल की पत्नी मुन्नी उर्फ विमला रजक, उसके प्रेमी लल्लू उर्फ नारायण दास कुशवाहा (48) और मजदूर धीरज कोल (25) को गिरफ्तार किया है।

घटना 31 अगस्त रात 2 बजे सकरिया गांव की है। भैयालाल की लाश उनके घर के पीछे खेत के कुएं में बोरे और कंबल में लिपटी हुई मिली थी। जांच में पता चला कि भैयालाल की तीन शादियां हुई थीं।

पहली पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी गुड्डीबाई से कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने गुड्डीबाई की छोटी बहन मुन्नी से तीसरी शादी कर ली, जिससे उनके दो बच्चे हैं।

देखिए तीन तस्वीरें

पत्नी ने रची हत्या की साजिश भैयालाल की सकरिया गांव और परसवार गांव में कीमती जमीन थी। इसे बेचने के लिए दलाल लल्लू पिछले 4-5 साल से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान मुन्नी और लल्लू के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। 30 अगस्त शनिवार को मुन्नी ने अपने प्रेमी और मजदूर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। वह जैतहरी में अपनी बड़ी बहन के पास चली गई, जिससे भैयालाल घर पर अकेले रह गए।

प्रेमी ने सिर पर रॉड मारकर की हत्या 31 अगस्त की रात करीब 2 बजे लल्लू और धीरज ने भैयालाल के निर्माणाधीन मकान में घुसे। इसके बाद खटिया पर सो रहे भैयालाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। इसके बाद शव को बोरे और कंबल में लपेटकर, साड़ियों और रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।

पहली पत्नी ने देखा शव तो पुलिस को बुलाया 31 अगस्त को भैयालाल की पहली पत्नी गुड्डी रजक (45) ने पति को फोन लगाया। मोबाइल बंद आने पर सकरिया गांव में निर्माणाधीन मकान में तलाश की। पति नहीं मिले तो आसपास भी खोजा। इसके बाद घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में पति को शव देखा। गुड्‌डी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी मोतिउर रहमान ने बताया कि बुजुर्ग के शव को देखकर हत्या की आशंका लग रही थी।

कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या होना स्पष्ट हो गया था, जिसके बाद उसके साथ रह रही पत्नी का सबसे पहले कॉल डिटेल निकाली गई। कॉल डिटेल में वह आरोपी लल्लू कुशवाहा से ज्यादा बात कर रही थी। हत्या के कुछ घंटे पहले भी उसने लालू से ही बात की थी। इसके बाद पुलिस ने लल्लू कुशवाहा को पूछताछ के लिए लेकर गई। जहां उसने घटना के बारे में पुलिस को सारी बात बता दी।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img