Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

6 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

1. जेएएच समूह के कमलाराजा अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चूहों का डर बना हुआ है। हालत यह है कि प्रसूताओं और नवजातों के बीच तक चूहे पहुंच रहे हैं। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत की घटना के बाद भी ग्वालियर के सबसे बड़े महिला अस्पताल ने सबक नहीं लिया है। यहां न चूहों को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम हैं और ना ही संक्रमण से बचाव के उपाय।
2.मेघालय पुलिस की SIT ने राजा रघुवंशी हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के खिलाफ 790 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। पुलिस ने हत्या, साजिश और सबूत मिटाने के आरोप लगाए हैं। यह मामला हनीमून के दौरान हुई सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।
3.भोपाल में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन पर 80 से अधिक पक्के अतिक्रमण मिले हैं, जिनमें मकान, दुकानें, पेट्रोल पंप, स्कूल और रिसॉर्ट शामिल हैं। इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
4.जिले के नागौद थाना अंतर्गत ग्राम खम्हारिया खुर्द छिंदा में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। एक ही परिवार की दो सगी बहनों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जमीदार साहू की पुत्री सपना साहू (10 वर्ष) को बीती देर रात जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
5.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीएसटी कटौती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर खरीद पर 65 हजार रुपये की बचत होगी और कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाकर 5% की गई है। इससे दुग्ध उत्पादन, मछली पालन और ऊर्जा आधारित उपकरणों पर भी लाभ होगा। यह कदम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा।
6.ग्वालियर। पुराने नोटों के साथ पकड़े गए पांच लोगों में वृद्ध की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में जौरासी चौकी प्रभारी एसआइ पूनम कटारे और हवलदार शिवरतन पांडे को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने वरिष्ठ अफसरों को मामला रिपोर्ट न करने की लापरवाही मानी है, इसके बाद निलंबन के आदेश जारी कर दिए। पांच लोगों को पकड़ने से लेकर बुजुर्ग की मौत के मामले को वरिष्ठों को नहीं बताया गया था, यही बड़ी चूक रही।

Hot this week

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img