Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में बदमाशों ने डकैती की कोशिश की

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा बताई जा रही है। नकाब पहनकर पहुंचे बदमाशों ने जीतू पटवारी के पूरे ऑफिस को खंगाल दिया।

घर की बिजली तक बंद कर दी। देर रात बदमाश इलाके में करीब ढाई घंटे तक घूमे। इस दौरान वह तीन और घरों में भी घुसे। हालांकि, इन घरों से क्या लेकर गए। इस मामले की जानकारी सामने नहीं आई है।

राजेंद्र नगर में बिजलपुर इलाके में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रहते हैं। उनके यहां ऑफिस का काम संभालने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे के लगभग 5 से अधिक बदमाश जीतू पटवारी के घर में घुसे थे। बदमाशों ने यहां पहले ऑफिस की बिजली बंद की। इसके बाद उन्होंने डार्ज और अन्य लॉकर तोड़ दिए। यहां मोबाइल और अन्य सामान रखा था। लेकिन, बदमाश अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं गए। यहां से किसी तरह का सामान भी नहीं उठाया।

बदमाश इसके साथ ही पुनासा में नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी के अफसर नरेंद्र दुबे और आर्य परिवार के घर में घुसे। यहां भी उन्होंने चोरी का प्रयास किया। बताया जाता है कि सभी के घरों की जालियां बदमाशों ने काट दी थी।

पड़ोसी के कैमरे में दिखे बदमाश जीतू पटवारी के यहां घर पर कैमरे लगे हैं। लेकिन, बदमाशों ने यहां घुसते समय बिजली काट दी थी। जिसके चलते कैमरों में बदमाशों के फुटेज नहीं आ पाए। नजदीक ही रहने वाले नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के यहां कैमरों में बदमाश कैद हुए। वहां से वे जीतू पटवारी के घर में भी घुसते दिख रहे हैं।

ढाई घंटे इलाके में रहे बदमाश रहवासियों के मुताबिक बदमाशों की बिजलपुर में आने की इंट्री कैमरों में करीब 2 बजे कैद हुई है। वहीं आखिरी बार करीब सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बदमाश दिखे। हालाकि जीतू पटवारी के घर से आशीष शर्मा और अन्य लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है।

जिसमें चोरी के प्रयास को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। सूत्रो के मुताबिक राजेंद्र नगर और राउ व तेजाजी नगर में बदमाशों का मूवमेंट बाक टांडा इलाके से रहता है। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम पहले भी बांक टांडा गैंग के कई मेंबरों को पकड़ चुके हैं। जिन्होंने इस इलाके में वारदातें की थी। लेकिन, अभी कई मेंबर जमानत पर बाहर है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img