Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

युवती को एक युवक पिछले दो साल से कर रहा था परेशान

हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को एक युवक पिछले दो साल से परेशान कर रहा था। युवती ने उसके पिता और भाई को बुलाया तो युवक ने उन्हें भी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दे दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हीरा नगर पुलिस के मुताबिक 22 साल की युवती की शिकायत पर युवराज प्रजापति निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवराज उसके साथ स्कूल में पढ़ता था, इसलिए वह उसे जानती थी। पिछले 2 साल से वह उसे परेशान कर रहा है। वह ऑफिस जाती है उसका पीछा करता है। कभी पार्किंग में कभी कॉलोनी के गेट पर आकर खड़ा हो जाता। इन हरकतों से युवती काफी परेशान हो गई थी। उसने इसकी जानकारी उसके पिता और भाई को दी। वे आए तो युवराज ने उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने हीरा नगर थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img