Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

8 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

1. दतिया में एक होटल में बार डांसर के साथ दो पुलिसकर्मियों के डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई संजीव गौड़ और आरक्षक राहुल बौद्ध को निलंबित कर दिया है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में नजर आ रहे हैं और अश्लील नृत्य कर रहे हैं।
2. जबलपुर के पाटन-शहपुरा मार्ग पर तेज गति से आई एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारा। उसके बाद अनियंत्रित कार नाले की लगी रैलिंग से टकराते हुए आगे जाकर पलट गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे सहित एक अन्य महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में कार सहित चार चार लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
3. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि प्रदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झाबुआ में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अन्य राज्यों की भाषाओं की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।
4. भिंड में एक शिक्षक ने गौरी सरोवर में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब उनकी पत्नी और साला कार से पीछे आ रहे थे। शिक्षक की पत्नी ने रोते हुए पति को बचाने की गुहार लगाई। स्थानीय गोताखोरों ने शिक्षक को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
5. उज्जैन में शनिवार रात शिप्रा नदी के पुल से एक कार गिर गई, जिसमें तीनों पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है, जबकि दो अभी लापता हैं। पुलिस और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 
6. सतना में जेल प्रहरी के वर्दी में जन्मदिन मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रहरी ने वर्दी पहनकर जेल परिसर के बाहर ही बुलेट पर केक काटा। पार्टी में सरेआम शराब की बोतलें खुलीं और जिले के शातिर अपराधी नजर आए। अब तक जेल प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
7. बुरहानपुर के विरोदा गांव में श्री गणेश विसर्जन के चल समारोह में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और भीड़ को तितर-बितर किया। एसपी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है और सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया गया है ताकि सच सामने आ सके। 

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img