Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

मोबाइल शॉप में बदमाशों ने आग लगाई

इंदौर के बाणगंगा इलाके में बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप में आग लगा दी। आग लगने से दुकान का आगे का बोर्ड जल गया। मामले में पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। वह थाने में काफी देर तक परेशान होता रहा। बाद में टीआई से बात करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई।

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने विनय यादव (निवासी शिवकंठ नगर, अग्रेसन स्कूल) की शिकायत पर राजेश (पुत्र कैलाश अहीरवार, निवासी कांकड़), अजय (पुत्र राजू चौहान, निवासी अग्रवाल कचरा प्लांट) और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ आगजनी व विवाद करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत में विनय ने बताया कि उनकी जय गोपाल बिल्डिंग शॉप नंबर-1, सेक्टर सांवेर रोड पर मोबाइल फाइनेंस की दुकान है। उन्होंने अजय को एक मोबाइल फाइनेंस किया था, जिसकी हर माह करीब 2 हजार रुपए किश्त थी। लेकिन अजय ने दो माह से किश्तें जमा नहीं की थीं। इस पर 8 सितंबर को अजय को बुलाकर मोबाइल दुकान पर रख लिया और कहा कि किश्तें भरने के बाद ही मोबाइल ले जा सकेगा। उस समय अजय अपने साथी राजेश और एक अन्य युवक के साथ था, जो धमकी देकर वहां से चले गए।

अगले दिन 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे तीनों बदमाश दुकान पर पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी में दुकान का इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड जल गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद विनय ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।मारपीट की धमकी का आरोपमामले में पीड़ित अजय के परिवार का कहना है कि विनय ने उसे दुकान पर बुलाकर अभद्रता की और जबरदस्ती मोबाइल अपने पास रख लिया। बाद में उसने धमकाना शुरू कर दिया और गुंडे भी बुलाए। परिवार का आरोप है कि मोबाइल व्यापारी ने सांठगांठ कर अजय और अन्य लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img