Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भोपाल यूनिट ने मंगलवार को रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ की प्रॉपर्टी को कुर्क किया है। उधर डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम ने भोपाल के लालघाटी से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसे दोपहर में घर से हिरासत में लिया।

ईडी के अनुसार रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ की जिस प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है, वह संपत्ति मिसरोद इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर स्थित है। ईडी ने पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई रंजीत ऑटोमोबाइल्स द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से लिए गए 34.36 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट में धोखाधड़ी की शिकायत के बाद की है।

ईडी के अनुसार रंजीत ऑटोमोबाइल्स के संचालकों ने बैंक ऑफ बड़ौदा से व्यापार के लिए 34 करोड़ 36 लाख की क्रेडिट लिमिट बनवाई थी। इसके जरिए फर्म ने लोन लेकर उसे व्यापार में लगाने के बजाय अन्य कामों में खर्च कर दिया था।

डीआरआई ने युवक को हिरासत में लिया

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ही राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल के लालघाटी इलाके में एक युवक को हिरासत में लिया है। जगदीश नाम के इस व्यक्ति को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीआरआई को मुख्यालय से इस व्यक्ति के बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन और उसके लिंक तस्करों से होने के इनपुट मिले थे। इस मामले में डीआरआई की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img