Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

लिफ्ट मैकेनिक की हादसे में मौत

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में शनिवार को एक लिफ्ट मैकेनिक की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट लगाने के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल कर्मचारी को उसके साथ काम करने वाले साथी ने कंपनी की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक कृष्णपाल (22) पुत्र मोतीलाल पाल नंदबाग कॉलोनी का निवासी था। वह एक निजी कंपनी में लिफ्ट मैकेनिक के तौर पर काम करता था। शनिवार को पालदा इलाके में तीन मंजिला इमारत में लिफ्ट लगाने गया था। लिफ्ट का गियर बॉक्स सेट करते समय मशीन गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। चोट लगने के कारण प्राइवेट पार्ट से काफी रक्तस्राव हुआ।

साथी ने तुरंत कंपनी को सूचना दी और कृष्णपाल को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कृष्णपाल मूल रूप से बिहार के कोटरा का रहने वाला था और इंदौर में एक दोस्त के साथ किराए के घर में रहता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में चाचा और दादा गांव में रहते हैं।

पुलिस ने हादसे को लापरवाही का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img