Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

राहुल-प्रियंका पर विवादित बयान देकर घिरे मंत्री, भोपाल में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय के घर का घेराव किया, इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोका, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने विजयवर्गीय के पोस्टर पर बनी जीभ पर गंगाजल छिड़क कर ‘शुद्धिकरण’ किया। कांग्रेस का कहना है कि मंत्री का बयान महिलाओं और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के घेराव।

‘भाजपा की गाली देना आदत बन गई है’

भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा, ‘गाली देना भाजपा नेताओं की आदत बन गई है। यह लोग न केवल व्यवहार से, बल्कि शब्दों से भी अशालीन हैं। भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर इस तरह की टिप्पणी करना क्या कैलाश विजयवर्गीय को शोभा देता है? क्या उनके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? यही उनके संस्कार हैं जो इस प्रकार की बातें करते हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि यह बयान महिलाओं के साथ-साथ पूरे समाज का अपमान है। मंत्री को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर पर बनी जीभ पर गंगा जल छिड़का।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रवीण सक्सेना कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर अनर्गल बातें की है। यह भाजपा के संस्कार और संस्कृति को उजागर करता है। कैलाश विजयवर्गीय की जीभ का हमने आज गंगाजल से शुद्धिकरण किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी जो मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई है, वह ठीक हो जाए।

प्रदेश कांग्रेस ने पीसी कर कैलाश विजयवर्गीय को बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ महिलाओं का अपमान नहीं, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला घोर पाप है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img