Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

हमीदिया कॉलेज बिल्डिंग का हिस्सा गिरा

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस हमीदिया कॉलेज के जर्जर भवन का हिस्सा सोमवार को गिर गया। गनीमत यह रही कि मौके पर क्षतिग्रस्त गलियारे में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, प्रधानाचार्य अनिल सेवानी के मुताबिक हादसे से 10 मिनट पहले ही वे यहीं से गुजरे थे। हमीदिया कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर कई बार पूर्व में पत्र लिखे गए थे। लेकिन, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जर्जर भवन, बच्चों के लिए कक्षाएं कम

पहले कॉलेज सिर्फ आर्ट और कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए था। बाद में इसमें साइंस से जुड़े कोर्स भी शुरू किए गए। जिसके कारण यहां बच्चों की क्लासेस लगाने के लिए जगह कम पड़ रही थी। अभी हादसा हो जाने के बाद प्रभावित हिस्से में मौजूद ऊपरी क्लासों में भी कक्षाएं नहीं लगा सकेंगे। हमीदिया कॉलेज को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का दर्जा दिया गया है। इसके बाद अब तक यहां जरूरी निर्माण कार्य नहीं हो सके हैं। जिससे एक्सीलेंस कॉलेज का लाभ बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

7 साल पहले पूरा ब्लॉक गिरा कॉलेज की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र रावत के अनुसार, 7 साल पहले कॉलेज का सी ब्लॉक पूरी तरह तालाब में समा गया था। इस घटना के बाद कॉलेज में नए भवन के निर्माण के कई वादे किए गए थे। लेकिन अब तक वह सिर्फ कागजों तक सिमटे हुए हैं। अब यह एक नया हादसा हो गया और निर्माण कार्य का अब तक कुछ पता नहीं है। नगर निगम से लेकर जिम्मेदारों को कई बार हमने इस तरह की घटना होने का अंदेशा जताया था। जिस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

आवाजाही के लिए प्रमुख था यह रास्ता रावत के अनुसार, गलियारे का जो हिस्सा सोमवार को टूटकर तालाब में गिरा है, यह आवाजाही के लिए प्रमुख रास्ता था। यहां से कॉलेज के प्रधानाचार्य से लेकर स्टाफ और कॉमर्स स्टूडेंट अपनी क्लास में जाते थे। इससे लगे हुए हिस्से में अभी भी एकाउंट्स डिपार्टमेंट, कंप्यूटर लैब, प्रिंसिपल रूम जैसे महत्वपूर्ण कई कक्ष ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद है। वहीं, उपरी मंजिल में पांच कक्षाएं लगती हैं।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img