Sunday, June 28, 2026
34.2 C
Bhopal

29 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

    मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। अपने पति के साथ डांस कर रही एक युवती को अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के भीखनगांव स्थित पलासी गांव में यह घटना हुई है।
    सिवनी में मां-बेटे की हत्या कर लाखों की चोरी
    घर में घुसकर दोहरी हत्या के बाद लाखों रुपये की चोरी करने वाले पांच आरोपितों को धनौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। दो नाबालिग आरोपितों में शामिल है, जिन्हें बाल सुधारालय गृह भेजा गया है।
    कोयलांचल में किडनी रोग का कहर
    परासिया के कोयलांचल क्षेत्र में बच्चों में किडनी रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, परासिया के दीघावानी में रहने वाले एक 4 वर्षीय बच्चे की नागपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह इस क्षेत्र में किडनी की समस्या से हुई पांचवीं मौत है। 
    पागल कुत्ते का आतंक: सागर में आठ लोगों को काटा
    सागर के विठ्ठल नगर वार्ड में रविवार को पागल श्वान ने छोटे बच्चों समेत कुल आठ लोगों पर हमला कर दिया। पीड़ितों में शामिल 50 वर्षीय मूंगफली विक्रेता का गाल बुरी तरह फट गया और मांस तक उधड़ गया। 
    किसान ने काट दिए 12 भैंसों के थन
    शिवपुरी मायापुर थानांतर्गत ग्राम शेरगढ़ के मजरा बरखेड़ा में खेत में भैंस घुसने पर खेत मालिक ने भैसों के थन काट दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।
    भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी हुई वयस्क
    चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के तहत भारत में जन्मी मादा चीता मुखी 29 सितंबर (सोमवार) को ढाई वर्ष की होने के साथ ही वयस्क की श्रेणी में आ जाएगी। कूनो प्रबंधन के अनुसार यह उम्र चीता के वयस्क होने का मानक है। 29 मार्च, 2023 को ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था।

    Hot this week

    भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

    ​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

    महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

    ​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

    भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

    ​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

    Topics

    भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

    ​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

    महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

    ​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

    भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

    ​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img