Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

आईबी में स्पेशल डायरेक्टर बने मनमीत नारंग

डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग द्वारा जारी किए गए अपॉइंटमेंट ऑर्डर में एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी मनमीत सिंह नारंग को आईबी में स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। केंद्रीय सुरक्षा से जुड़े विभागों में की गई पदस्थापना के लिए जारी 11 आईपीएस अधिकारियों की सूची में एडिशनल डायरेक्टर नारंग को दो साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1994 बैच के अधिकारी नारंग पहले से आईबी में ही पदस्थ हैं।

उधर एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार सिंह केंद्रीय मंत्री के विशेष सहायक के रूप में सेवा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से रिलीव कर दिए गए हैं।

वर्ष 2012 बैच के एमपी कैडर के आईएएस नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फार्मेशन डिपार्टमेंट के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। सिंह की पोस्टिंग पांच साल के लिए की गई है। इसके पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं। ये सभी इसके बाद एमपी वापस लौट चुके हैं। निकुंज श्रीवास्तव इस समय वाशिंगटन में वर्ल्ड बैंक सलाहकार के रूप में पदस्थ हैं।

15 दिन पहले आईएएस पवन शर्मा को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

इसके पहले एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा को बिहार चुनाव के ऐलान के पूर्व बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त बनाया गया है। शर्मा को पिछले माह एडिशनल सेक्रेटरी पद पर प्रमोट करते हुए डिफेंस मिनिस्ट्री में पदस्थ किया गया था।

इसके अलावा एमपी कैडर के कुछ अन्य आईएएस अफसरों को केंद्र में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें तरुण पिथोड़े को मिनिस्ट्री ऑफ एन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेंट चेंज में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। छवि भारद्वाज को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग में जॉइंट सेक्रेटरी के साथ कर्मयोगी भारत के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अजीत कुमार को महिला और बाल विकास विभाग मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

एमपी कैडर की वर्ष 2009 की आईएएस अधिकारी सूफिया फारूकी वली को फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर रीजन (डिप्टी सेक्रेट्री या डायरेक्टर लेवल अधिकारी ) के रूप में पदस्थ किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीविएंस एंड पेंशन द्वारा जारी आदेश में मुख्य सचिव एमपी को दी गई जानकारी में कहा गया है कि केंद्र सरकार की सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम में डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के अंतर्गत जनरल मैनेजर बनाया गया है। सूफिया फारूकी मध्य प्रदेश रीजन में ही काम करेंगी। सूफिया की प्रतिनियुक्ति तीन साल के लिए होगी।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img