Thursday, October 15, 2026
31.5 C
Bhopal

भोपाल में ढोल टकराने से गिरी महिला की मौत

बाइक सवार युवक ढोल लटकाकर जा रहा था। नर्मदा भवन टीटी नगर के सामने ओवरटेक करते समय ढोल दूसरी बाइक पर बैठी एक महिला से टकरा गया। इससे महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई।

हादसा 22 सितंबर का है, सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

नर्मदा भवन के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक संगीता सिंह (48) निवासी नया बसेरा टीटी नगर एक अधिकारी के बंगले पर सफाई कार्य करती थी। उनके बेटे राहुल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को मां को टीटी नगर स्थित एक अपार्टमेंट से लेकर लौट रहा था। मां यहां एक अधिकारी के घर काम करती हैं।

शराब के नशे में धुत्त थे आरोपी

नर्मदा भवन के पास शराब के नशे में धुत्त बाइक पर सवार युवक ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। बाइक पर पीछे बैठा युवक ढोल को लटकाया था। आरोपियों द्वारा बाइक को ओवरटेक करते समय मां को ढोल से टक्कर लगी। इससे वे सड़क पर सिर के बल गिरीं। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img