Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

दुर्गा पंडाल में गरबा कर रही एक महिला की हार्ट अटैक से मौत

खरगोन में दुर्गा पंडाल में गरबा कर रही एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ ओ मेरे ढोलना गाने पर डांस कर रही थी, तभी झांकी के सामने गिरी और दम तोड़ दिया। घटना खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी की रविवार रात की है। इसका वीडियो सोमवार सुबह सामने आया।

जानकारी के अनुसार, सोनम (19) अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी। नाचते हुए अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी। लोगों ने तुरंत उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

देखें घटनाक्रम की 3 तस्वीरें..

गाने के बीच सोनम जमीन पर गिर पड़ी बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी वर्ष मई में कृष्णपाल से हुई थी। सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ गरबा में शामिल हुई थी। दोनों पति-पत्नी साथ में नाच रहे थे। गीत के बोल… कसम लूं मैं रब की, कसम ले तू रब की…कभी एक दूजे का ना दामन छोड़ना ओ मेरे ढोलना… गूंज रहे थे, तभी सोनम जमीन पर गिर पड़ी।

पहले पंडाल में मौजूद लोग सोनम के गिरने की घटना को समझते हुए मुंह पर हाथ रखकर हंस रहे थे। जब सोनम नहीं उठी तो हड़कंप मच गया। कृष्णपाल ने उसे उठाने का प्रयास किया, जब नहीं उठी तो बाकी लोग भी आ गए, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।

मंदिर में ही मौत हो चुकी थी, पीएम नहीं कराया मंदिर में मौजूद सभी महिलाएं घबरा गई। वे लोग सोनम को उठाकर अपने साथ घर ले गए। उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन ने गांव के एक डॉक्टर को बुलाया, जिसने सोनम को मृत घोषित कर दिया। इधर, सामान्य मौत होने के चलते परिवार ने महिला का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। सोमवार सुबह गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।

नए जोड़े के रूप में पंडाल में बैठे थे भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम टेमला की रहने वाली सोनम की शादी 1 मई 2025 को पास ही के गांव पलासी में हुई थी। सोनम ने नवरात्रि के दौरान उपवास रखा था। रोज रात को आरती के बाद समाज की महिलाएं गरबा करती थीं।

नई शादी होने के कारण सोनम और उसके पति इस साल जोड़े में बैठे थे। जब सोनम के डांस की बारी आई तो परिवार की लड़कियां उसके पति को भी बुलाकर लाई और साथ में नचवाया‌। सभी लोग उत्साहित थे। हर कोई इस नजारे को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img