Thursday, April 2, 2026
26.6 C
Bhopal

भोपाल में बिना लाइसेंस के चल रहे निजी क्लीनिक्स पर करवाई

भोपाल में बिना पंजीयन और लाइसेंस के चल रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिक्स पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी है। मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित अलशिफा क्लिनिक को बिना पंजीयन पाए जाने पर बंद करवा दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय की टीम ने जब दोपहर 2 बजे क्लिनिक का निरीक्षण किया तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। क्लिनिक में केवल अकरम खान नामक युवक मिला। उसने टीम को बताया कि क्लिनिक के बोर्ड पर दर्ज नाम डॉ. आर डब्ल्यू बक्शी (एमडी, मेडिसिन) नियमित रूप से क्लिनिक में नहीं आते हैं।

दवाइयां और उपकरण जब्त जांच दल को क्लिनिक में एलोपैथिक दवाइयां, ड्रिप सेट, सिरिंज और इंजेक्शन वायल भी मिले। क्लिनिक का न तो कोई पंजीयन था और न ही लाइसेंस। इस पर टीम ने क्लिनिक बंद रखने की चेतावनी दी और पुलिस विभाग, ड्रग कंट्रोलर और प्रशासन को भी सूचना दी।

इन बिंदुओं पर हो रही जांच

  • डॉक्टर की डिग्री और काउंसिल पंजीयन
  • चिकित्सा पद्धति की वैधता
  • मध्यप्रदेश उपचार्यगृह एवं रूजोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम का अनुपालन
  • बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट अधिनियम
  • गुमास्ता लाइसेंस

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से जिलेभर में कार्रवाई कर रही हैं। जिन क्लीनिक्स पर अनियमितता पाई जाएगी, उन पर सख्त कार्रवाई होगी और संबंधित विभागों को भी जानकारी दी जाएगी।

मरीजों के लिए जरूरी:

  • इलाज के लिए जाते समय डॉक्टर की डिग्री और क्लिनिक का पंजीयन देखना जरूरी है।
  • बिना लाइसेंस या पंजीयन वाले अस्पतालों और क्लीनिक्स पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
  • किसी भी संदेह की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को शिकायत करें।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img