Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

30 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक की पिटाई
हिंदू युवती को लेकर भागे मुस्लिम युवक के साथ बेरछा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया।
इंदौर। जूनियरों को कैंपस के बाहर कैफे में बुलाने और होस्टल में तोड़फोड को लेकर सोमवार को इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आइईटी) की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान विद्यार्थियों से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है, जिसमें सीनियर ने आइईटी और डीएवीवी को बदनाम करने के लिए जूनियर्स छात्रों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने को कहा।
दिवाली-छठ पूजा के लिए 6 स्‍पेशल ट्रेन का एलान
दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल छह स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेनों के मार्ग एवं संचालन की तिथि जारी कर दी गई है। ट्रेनों के लिए सीटों का आरक्षण भी प्रारंभ कर दिया गया है।
नहाते हुए बेटी को बचाने में मां डूबी, दोनों की मौत
मध्यप्रदेश के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तालाब में नहाने गई मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशिया खान और उसकी मां तरनूम खान के रूप में हुई है।
टूरिस्ट बस के भिड़ंत में भाई-बहनों की हुई दर्दनाक मौत
पन्ना में दो सगी बहनों और उसके भाई की भीषण सड़क हादसे में मौत से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है। परिवार के 6 सदस्य अपने गृह निवास पन्ना शहर से लगे गहरा गांव से 2 मोटरसाइकिलों पर सवार हो कर तड़की सुबह गांव से पन्ना स्थिति बड़ी देवन मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए।
ग्वालियर में 8 साल की मासूम से ताऊ ने किया रेप
ग्वालियर में आठ वर्षीय मासूम के साथ उसके ताऊ ने ही ज्यादती की। बालिका दुर्गा पंडाल में खेल रही थी, तभी उसका ताऊ उसे अपने साथ बहाने से घर ले गया। इसके बाद ग़लत काम किया। फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img