Wednesday, October 14, 2026
23 C
Bhopal

6 माह से फरार वन्य प्राणी तस्कर तौकीर गिरफ्तार

टीला थाना पुलिस ने वन्य प्राणी तस्करी के मामले में छह माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और शिकारी तौकीर हसन (35), निवासी बीडीए कॉलोनी, टीला जमालपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सांभर और काले हिरण के शिकार का गंभीर आरोप हैं। मामले में अन्य तीन आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मई 2025 में तवा पट्टी वन क्षेत्र में आरोपियों ने अवैध शिकार की वारदात की थी। शिकारी गिरोह ने सांभर (जो संरक्षित वन्य प्राणियों की प्रथम श्रेणी में आता है) को गोली मारकर गिराया और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था। तभी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इस्लामी गेट से दबोचा गया आरोपी

पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जोन-3 पुलिस उपायुक्त अभिनव चौकसे और एडीसीपी शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना टीला पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।सूचना मिली कि फरार शिकारी तौकीर इस्लामी गेट इलाके में छिपा है और शहर से भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को वन विभाग को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी तौकीर हसन पर कार्रवाई करते हुए केस डायरी सहित वन विभाग को सौंप दिया गया। अब मामले की आगे की जांच वन विभाग करेगा।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी. सिंह के नेतृत्व में उनि. साबिर खान, सउनि. मुबारिक खान, प्रआर जगत सिंह, नरेश कुमार, आरक्षक अनिकेत और मुकेश की अहम भूमिका रही।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img