Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

50 हजार की रिश्वत लेते निलंबित बाबू पकड़ाया

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार के बाबू (निलंबित), वर्तमान अटैच तहसील कनाडिया को पकड़ा। जमीन नामांतरण के नाम पर उन्होंने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाबू इतना शातिर था कि उसने फरियादी को रिश्वत की राशि लेकर बुलाया और अपने टेबल के दराज में रखवा लिए। मगर लोकायुक्त की टीम ने बाबू को रंगेहाथ पकड़ लिया।

इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक आवेदक एडवोकेट कृष्ण कुमार डांगी ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी विधवा बुआ भगवंती बाई निवासी ग्राम खराडीया की जमीन के नामांतरण के लिए बाबू नरेंद्र नरवरिया ने नायब तहसीलदार खुड़ैल दयाराम निगम के साथ मिलकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। इस शिकायत की जांच की तो ये शिकायत सही मिली।

रिश्वत लेते पकड़ाया निलंबित बाबू

मंगलवार को लोकायुक्त के ट्रैप दल ने निलंबित सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र नरवरिया को रिश्वत लेते पकड़ा। ट्रैप प्लान के तहत आवेदक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। नरवरिया ने रिश्वत की राशि अपने टेबल की दराज में रखवा ली।

जैसे ही रिश्वत ली गई, आसपास तैनात ट्रैप दल ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 13(1) के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित नहीं थे।

ट्रैप दल में डीसीपी सुनील तालाना, इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास, सब-इंस्पेक्टर रहीम खान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आदित्य भदौरिया, राकेश मिश्रा, आशीष नायडू, आशीष आर्य और शैलेंद्र बघेल शामिल थे।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img