इंदौर के एरोड्रम थाने पर सोमवार रात एक युवती परिवार के साथ पहुंची थी। उसने बीजेपी पार्षद के भतीजे पर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया। देर रात इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। हालांकि युवती ने नामजद युवक पर आरोप लगाए थे।एरोड्रम पुलिस ने निजी कंपनी में कार्यरत एक युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ FIR की है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो भेजे। यह फोटो वीडियो युवती के परिचित लोगों के साथ उनके मंगेतर को भी भेजे गए। युवती ने बताया जिस नाम से उसे घर पर बुलाते हैं। उसी नाम के पीछे आरोपी ने बेवफा सरनेम लगाया था।
युवती ने पहले इस मामले में साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद मामला एरोड्रम थाने पहुंचा। युवती ने आरोप लगाया कि नमन नाम के युवक ने इस तरह की आईडी का इस्तेमाल किया। जो उसके साथ पूर्व में आफिस में काम करता था। नमन इलाके के बीजेपी पार्षद का भतीजा है। हालांकि पुलिस ने उसे इस मामले में अभी आरोपी नहीं बनाया है।
देर रात थाने पहुंचे थे पार्षद पति बीजेपी पार्षद पति इस मामले में देर रात थाने पहुंचे थे। यहां पर पुलिस पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर दबाव भी बनाया। रात में युवती थाने में ही डटी रही ओर मामले में एफआईआर करवा दी। ।
सहेली के साथ जा रही महिला से छेड़छाड़
एरोड्रम में एक अन्य मामले में 29 साल की महिला ने महेन्द्र उर्फ चिंटू पुत्र बंशीलाल दग्दी के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ मार्केट जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे महेन्द्र ने रोका। उसका हाथ पकड़ा और कहा कि वह उसे पंसद करता है। युवती के चिल्लाने पर आरोपी वहां से चले गया।




