Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा में युवक की जेब में फटा Vivo का मोबाइल

विदिशा में मोबाइल धमाके का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। व्यापारी आकाश जैन की जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल अचानक गर्म हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। आकाश ने तुरंत मोबाइल बाहर रखा, तभी धमाके के साथ मोबाइल फट गया।

इस हादसे में आकाश जैन की पैंट की जेब जल गई और उनकी जांघ पर फोड़े पड़ गए। मोबाइल निकालने की कोशिश में उनकी उंगलियां भी झुलस गईं। अचानक हुए धमाके से मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। मोबाइल पूरी तरह से जलकर छार-छार हो गया।

कुछ महीने पहले 19 हजार में खरीदा था फोन आकाश जैन ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले 19 हजार रुपये खर्च करके यह मोबाइल खरीदा था। रात को फोन चार्ज पर लगाया था और सुबह यह ठीक से काम कर रहा था। लेकिन जैसे ही पैंट की जेब में रखा, मोबाइल गर्म होने लगा और धुआं निकलने लगा। आकाश ने कहा – “जैसे मेरा पेट जल रहा था, तभी मैंने तुरंत फोन जेब से निकाला। बाहर रखते ही वह धमाके के साथ फट गया। मेरी जान तो बच गई, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। अब कभी भी वीवो कंपनी का मोबाइल नहीं लूंगा।”

मोबाइल फटने की इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। आम लोग हजारों रुपये खर्च कर मोबाइल खरीदते हैं, लेकिन अगर वही जानलेवा साबित हो जाए तो यह गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना के बाद लोगों के बीच मोबाइल सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img