Wednesday, October 14, 2026
26.1 C
Bhopal

बाइक पर बैठाकर ले गए आरोपी महिला का जबरन गर्भपात कराया

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके दो परिचित युवकों के खिलाफ अपहरण और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और दवा खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस के अनुसार महिला की गुमशुदगी का मामला उसके पति ने 11 सितंबर को दर्ज कराया था। जांच के दौरान सामने आया कि वह अपने परिचित युवक विजेश पुत्र सरब सिंह निवासी डागराखेड़ा और उसके दोस्त लोकेश पुत्र किशोर के साथ थी।

बाइक पर बैठाकर ले गए थे आरोपी

महिला ने बयान में बताया कि 6 सितंबर को पति ने मानवता नगर में भाई के पास छोड़ दिया था। 11 सितंबर की सुबह वह दूध लेने निकली थी तभी दोनों आरोपी उसे अपने साथ बाइक से दूधिया गांव ले गए और वहां एक कमरे में रखा। इसके बाद विजेश उसे अपने घर डागराखेड़ा ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि विजेश उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है।

इसी दौरान उसे पेट में दर्द हुआ तो विजेश ने दवा दी, जिसे खाने के बाद गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसके मायके के पास के ही रहने वाले हैं। इसलिए वह दोनों को पहचानती है। उसकी शादी राउ में हुई थी।

अपहरण और गर्भपात कराने का मामला दर्ज

पीड़िता ने यह भी स्पष्ट किया कि अपहरण के दौरान उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने भाई को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने विजेश और उसके साथी लोकेश के खिलाफ अपहरण और जबरन गर्भपात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img