Wednesday, October 14, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल में सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार शाम चार बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी कार चालक फरार है और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप शाक्य (35) पुत्र मलखान, मूल रूप से ग्राम कुसमरा, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ करोंद इलाके में किराए से रहते थे। बुधवार दोपहर प्रदीप पत्नी राधा और बच्चों अंशु व पूर्वी को लेकर बैरसिया इलाके में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

कार ने मारी टक्कर

तरावली जोड़ के पास उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप, राधा और उनका बेटा अंशु मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी पूर्वी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक के परखच्चे उड़ गए

टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों ने किया पथराव

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव किया, जिससे कार और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कर रही है। घटनास्थल से परिवार का बिखरा हुआ सामान भी बरामद किया गया।

चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर के बाद प्रदीप कार में फंसकर कई मीटर तक घसीटे गए। इस दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img