Wednesday, October 14, 2026
31.9 C
Bhopal

1 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश में गुना जिले के गादेर गांव में प्रोपेन गैस से भरा एक टैंक पलट गया। देर रात हुई इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। प्रशासन टैंकर को वापस सीधा करने के प्रयास में लगा हुआ है। हादसे के बाद से हाईवे पर 30 किमी लंबा जाम लग गया है। एंबुलेंस सहित कई वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। गुना कलेक्टर भी बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे और टैंकर को सीधा कर जाम खुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयास का जायजा लिया।
पन्ना जिले में एक बार फिर यह कहावत सच साबित हुई कि यहां की धरती किसी को भी रंक से राजा बना सकती है। पन्ना शहर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेरा माता के दर्शन कर लौट रहे एक मजदूर को सड़क किनारे जैम्स क्वालिटी का 4.04 कैरेट का हीरा पड़ा हुआ मिला। इस हीरे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
नए पर्यटन सीजन में बुधवार को पर्यटकों के लिए फिर से कूनो नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए। नए सीजन में टिकटोली, अहेरा और पीपलबावड़ी प्रवेश गेटों पर पहले नारियल फोड़ा गया, उसके बाद पर्यटकों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया। नए पर्यटन सीजन 2025-26 के पहले दिन कूनो के टिकटोली प्रवेश द्वार से 2 गाडिय़ों से आठ पर्यटक पहुंचे। जिनका स्वागत किया गया।
मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के भीकनगांव में एक बुजुर्ग के साथ दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हो गई। बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से 60 हजार रुपये से भरा बैग छीन ले गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात के बाद बाइक से जाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास के इलाकों में बाइक सवार लुटेरों की तलाश में वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है।
छिंदवाड़ा जिले के धनोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नौकरी बचाने एक शिक्षक ने अपने 3 दिन के कलेजे के टुकड़े को अपने सीने पर पत्थर रखकर सड़क किनारे पत्थरों में दबा कर छोड़ आये। शिक्षक और उसकी पत्नी को लगा बच्चा मर जायेगा। नवजात रात भर ठंड और बारिश छोड़ दिया।
मध्य प्रदेश में पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। एक अक्टूबर की सुबह की पाली में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन गेट से 75 जिप्सियों में पर्यटकों ने प्रवेश किया है। 75 जिप्सियों पर सवार होकर लगभग 350 पर्यटक जंगल के अंदर पहुंचे।

Hot this week

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img