Wednesday, October 14, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में आयोजन से पहले जला दिया रावण

दशहरे के दिन भोपाल के आशिमा मॉल के पास दशहरा मैदान पर लगे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आयोजन से गुरुवार सुबह कुछ युवकों ने आग लगा दी। सुबह 6 बजे हुई इस घटना से आयोजन समिति और इलाके के लोग परेशान हो गए।

इलाके की पार्षद जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सुबह एक एसयूवी से दो युवक और एक युवती मैदान में पहुंचे और पुतले में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों नशे की हालत में थे। घटना के समय कई लोग मॉर्निंग वॉक पर आए थे, जिन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी युवक और युवती रावण पुतले को आग लगाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इस बीच आयोजन समिति ने नया पुतला तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शाम को होने वाले दशहरा कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। तय समय पर रावण दहन होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर सिंगर दीपिका और पीयूष प्रस्तुति देंगे।

Hot this week

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

Topics

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img