Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा में हार्डवेयर दुकान से चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

विदिशा सिविल लाइन पुलिस ने 22 सितंबर की रात जनता हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है। मामला पितलमील चौराहे से सागर रोड पर स्थित जनता हार्डवेयर दुकान का है, जहां चोरों ने ताला तोड़कर 41 हजार रुपए नकद और अन्य सामान चुरा लिया था।

वारदात के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शेरपुरा निवासी राज बंशकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी से 40 हजार रुपए नकद और दो चोरी की एक्टिवा गाड़ियां बरामद की हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य कई चोरियों का भी खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img