Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

2 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में दशहरे से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुबह करीब 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती कार से मैदान में पहुंचे और नशे की हालत में रावण के पुतले को आग के हवाले कर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और आयोजनकर्ताओं में हड़कंप मच गया, क्योंकि रावण दहन का कार्यक्रम शाम को भारी भीड़ के बीच होना था।
मध्य प्रदेश के राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय और 170 संबद्ध कॉलेज वॉट्सएप बंद कर स्वदेशी ‘अरत्तई’ एप अपनाएंगे। कुलसचिव अरुण चौहान के निर्णय से आधिकारिक संचार अब अरत्तई पर होगा। यह कदम केंद्र सरकार के स्वदेशी अपनाने के आह्वान के अनुरूप है। अरत्तई सुरक्षित और उपयोगकर्ता के अनुकूल है, डेटा भारत में स्टोर होता है। अगले सप्ताह से अरत्तई का उपयोग शुरू होगा।
मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली चंबल नदी में गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में ट्रॉली में बैठे 7 लोग नदी में डूबने लगे, जिसमें से 6 की जान बचा ली गई। हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक पिता ने झूठी शान में अपनी बेटी को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने पिता बंटू, मां गुड़िया, फूफा यदुवीर सिंह सहित 11 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माता-पिता इस समय पुलिस की हिरासत में हैं।
कटनी के रीठी थाना अंतर्गत भरतपुर गांव में बच्चों के साथ नहाने गए दो सगे भाइयों का तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से दशहरा पर्व के दिन गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार छोटा बरहटा रीठी निवासी सुशील पटेल के बेटे शिवांश लोधी 8 साल और देवांश लोधी 10 साल दशहरा पर अपने मामा के गांव भरतपुर गए हुए थे।
इंदौर में विजयदशमी पर दशहरा मैदान में 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन होगा। शाम 7 बजे भव्य आयोजन में राम-हनुमान के वेश में युवा शामिल होंगे। विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान, चिमनबाग, विजय नगर, तिलक नगर, छावनी स्नेहलतागंज में भी रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img